Surah At Tin 95 | Hindi Translation | Text & Mp3 | सूरह अत-तिन तर्जुमे के साथ लिखा हुआ और सुन्ने के लिए | Hindi

Surah At Tin 95 | Hindi Translation | Text & Mp3 | सूरह अत-तिन तर्जुमे के साथ | लिखा हुआ और सुन्ने के लिए | Hindi 

बिस्मिल्ला-हिर्रहमा-निर्रहीम


सूरह अत-तिन [95]

यह सूरह मक्की है इस में 8 आयतें है।



﴾ 1 ﴿ इंजीर तथा ज़ैतून की शपथ!

﴾ 2 ﴿ एवं “तूरे सीनीन” की शपथ!

﴾ 3 ﴿ और इस शान्ति के नगर की शपथ!

﴾ 4 ﴿ हमने इनसान को मनोहर रूप में पैदा किया है।

﴾ 5 ﴿ फिर उसे सबसे नीचे गिरा दिया।

﴾ 6 ﴿ परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए ऐसा बदला है, जो कभी समाप्त नहीं होगा।

﴾ 7 ﴿ फिर (तुम मानव जाति) प्रतिफल (बदले) के दिन को क्यों झुठलाते हो?

﴾ 8 ﴿ क्या अल्लाह सब अधिकारियों से बढ़ कर अधिकारी नहीं है?


Post a Comment

0 Comments

close